संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सीएमओ ने किया शुभारम्भ

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

रविवार को 05 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने फीता काटकर व शपथ ग्रहण कराते हुए किया। उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। रविवार को 05 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने फीता काटकर व शपथ ग्रहण कराते हुए किया। उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

IMG-20251005-WA0022

रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू हुई और पीली-कोठी होते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय पर समापन किया गया। रैली के आयोजन का उद्देश्य जन सामान्य में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना है जिससे वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण किया जा सके। इस कार्यक्रम में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव कुमार बेलवाल,उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला मलेरिया अधिकारी,जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ प्रवीन श्रीवास्तव एवं समस्त अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ की टीम, जिला नगरीय मलेरिया अधिकारी कार्यालय के मलेरिया निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार