जीआरपी टीम बड़ी कामयाबी 20 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर की गई सघन चेकिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान टीम को दो संदिग्ध यात्रियों की गतिविधियां असामान्य लगीं।
शक के आधार पर जब दोनों की तलाशी ली गई तो उनके बैगों से कुल 20 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत बाज़ार में लाखों रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ में प्रारंभिक जानकारी मिली है कि वे अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े हुए थे। और विभिन्न स्टेशनों के माध्यम से गांजा सप्लाई करते थे।
जीआरपी और आरपीएफ ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग और भी कड़ी की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों की इस संयुक्त कार्रवाई से एक बार फिर अवैध तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

