गोकशी की घटना से सनसनी, देवापुर पुल के नीचे मिले गोवंश के अवशेष

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर क्षेत्र में गोकशी की घटना से एक बार फिर माहौल गरम हो गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, मुरादाबाद। नगर क्षेत्र में गोकशी की घटना से एक बार फिर माहौल गरम हो गया। मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर पुल के नीचे गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण कर अवशेषों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कटघर थाने में प्रदर्शन भी किया। थाना प्रभारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोकशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार