डीएम, एडीएम ने किया ई.वी.एम वी. वी. पैट वेयरहाऊस का त्रिमासिक निरीक्षण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा सम्भल के शहजादी सराय स्थित  ई.वी.एम वी. वी . पैट वेयरहाऊस का त्रिमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाऊस की साफ़ सफाई एवं सुक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरे एवं लॉग बुक आदि  सभी व्यवस्थाओं को  चेक किया।

सम्भल, संवाददाता। 
जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा सम्भल के शहजादी सराय स्थित  ई.वी.एम वी. वी . पैट वेयरहाऊस का त्रिमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाऊस की साफ़ सफाई एवं सुक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरे एवं लॉग बुक आदि  सभी व्यवस्थाओं को  चेक किया। जिलाधिकारी ने  ईवीएम भण्डार कक्ष को चेक किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल को कक्षों एवं भवन की साफ सफाई कराने को लेकर निर्देशित किया।
 
संबंधित को दीमक  ट्रीटमेंट कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र,तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र सिंह,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डॉ मणिभूषण तिवारी एवं नायब तहसीलदार, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

संबंधित समाचार