डीएम ने डीटीएफ, बेसिक शिक्षा विभिन्न योजनाएं के संबंध में ली बैठक
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग से संबंधित सम्भल एवं बबराला डीविजन के अधिकारी विद्युत विभाग के संबंधित ठेकेदारों के साथ अधोहस्ताक्षरी के साथ वार्ता करें।
नेशनल एक्सप्रेस संवाददाता, संभल। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में डीटीएफ, बेसिक शिक्षा विभिन्न योजनाएं/ कार्यक्रम ,के.जी.बी.वी की समीक्षा, शिक्षा विमर्श, निपुण शिक्षा, पीएम श्री विद्यालयों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। ऑपरेशन कायाकल्प 19 अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तीकरण की प्रगति तथा परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से जा रहे हाई टेंशन लाइन के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग से संबंधित सम्भल एवं बबराला डीविजन के अधिकारी विद्युत विभाग के संबंधित ठेकेदारों के साथ अधोहस्ताक्षरी के साथ वार्ता करें। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग से संबंधित आने वाले शासनादेशों को शिक्षा विभाग की बैठक में प्रस्तुत किए जाएं। निपुण परीक्षा , मिड डे मील तथा विधार्थियों की उपस्थिति को लेकर चर्चा की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों के निरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को निरीक्षण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समेकित शिक्षा, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक की प्रगति, एसएमसी, पीटीएम, डीबीटी, मिशन प्रेरणा, स्कूल रेडीनेस, स्मार्ट क्लास स्थापना को लेकर चर्चा की एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास जहां स्थापित है वहां इन्वर्टर अनिवार्य रूप से लगा हो। अपार आईडी को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि मिशन मोड़ पर अपार आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। एआरपी अपने कार्यों के प्रति सजग रहें।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

