टैबलेट पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

रामरतन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज एवं हिमालय इंस्टीट्यूट में टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।

शाहबाद। रामरतन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज एवं हिमालय इंस्टीट्यूट में टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। शनिवार को क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में संचालित रामरतन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में विशंभर यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही हिमालय इंस्टीट्यूट में प्रबंधक रामप्रताप सिंह यादव ने छात्राओं को टैबलेट वितरण किया। इस दौरान प्रबंधक रामप्रताप यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत तहत छात्राओं को टैबलेट दिए गए।
 
कॉलेज प्रबंधन की ओर से उन्हें इनका सदुपयोग समझाया गया। कहा गया कि इसे छात्राएं तकनीकी शिक्षा के लिए इस्तेमाल में लाकर खुद के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि कर सकती हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शैलेश कुमार, सय्यद जैगम अब्बास, डॉ. हरपाल सिंह, भारत सिंह,डॉ. लखवीर कुमार, हेमंत कुमार, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार