राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिणी विभाग व आरके पुरम विभाग ने आयोजित किया पत्रकार दीपावली मिलन कार्यक्रम

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के दक्षिणी विभाग व आरके पुरम विभाग द्वारा पत्रकार दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन।

नेशनल एक्सप्रेस, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के दक्षिणी विभाग व आरके पुरम विभाग द्वारा पत्रकार दीपावली मिलन कार्यक्रमका आयोजन ललित महाजन विद्यालय, वसंत बिहार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। इस मौके पर दिल्ली प्रांत के प्रांत संघचालक श्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों के लिए अति विशिष्ठ वर्ष है।

संघ के 100 सालों की यात्रा बहुत गौरवमय रही है। संघ की जब स्थापना 1925 में हुई उस वक्त पहला विश्व युद्ध खत्म हुआ था और उस समय भारत में स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था। वहीं इस दौरान खिलाफत आंदोलन भी अपनी चरम पर था। डॉ हेडगेवार बहुत सामान्य परिवार से थे उनकी पहली नौकरी वर्मा में लगी पर उन्होंने वहां नौकरी नहीं की।

वह फिर नागपुर पहुंचे और वहां उनको कांग्रेस में अहम भूमिका मिली। उन्होंने सोचा कि जब अग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाया उस समय उनकी संख्या सिर्फ दो लाख थी और उस वक्त भारत की जनसंख्या 45 करोड़ थीं। आज भारत का विश्व जीडीपी में 2 प्रतिशत का योगदान है और हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत सोने की चिड़िया थी यह सिर्फ किताबों में नहीं लिखा है। यह हकीकत है।

दीपक शुक्ला जी विभाग संघचालक दक्षिणी विभाग ने इस अवसर पर कहा कि आपातकाल के दौरान पत्रकारिता पर अंकुश लगाने का प्रयास किया पर बहुत सारे पत्रकारिता के संस्थानों ने उस समय की सरकार के खिलाफ कठोरता से कार्य किया। संघ की यात्रा को 100 वर्ष हो गए है इस यात्रा को भारतीय मीडिया ने गंभीरता से कवर किया।

Read More ‘इमर्जिंग टेक कॉन्फ्रेंस 2025’ में भारत की तकनीकी ताकत का प्रदर्शन : विजन एआई इंडिया ने आईआईटी दिल्ली में दिखाया भविष्य का रोडमैप

संघ का बहुत बड़ा कार्यक्रम जो 3 दिन विज्ञान भवन में हुआ उसको भी मीडिया ने प्रमुखता से स्थान दिया। संघ एक सामाजिक संगठन है। संघ का प्रचार विभाग पत्रकारों से जुड़कर संघ से जुड़े विषयों को गंभीरता से जमीनी स्तर पर ले जाने के लिए हमेशा निवेदन करता रहा है।

Read More न्यायालय ने एम्बुलेंस में जीवन रक्षक सुविधाएं सुनिश्चित करने की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

पंच परिवर्तन के पांच आयाम - (1) स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, (2) नागरिक कर्तव्य, (3) पर्यावरण, (4) सामाजिक समरसता एवं (5) कुटुम्ब प्रबोधन की जानकारी घर घर तक पहुंचे इसके लिए भी देश के पत्रकार अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकते है। 

Read More दिल्ली की मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया

श्री बृजेश जी विभाग संघचालक अरकेपुरम विभाग ने कहा कि पत्रकारों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है। आपातकाल के दौरान रामनाथ गोयनका सहित अनेक पत्रकारों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। संघ आज के दौर में हिंदू समाज को संगठित करने और सामाजिक जागरण का कार्य कर रहा है।

पंच परिवर्तन की अवधारणा भारतीय समाज को एक साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। संघ के 100 साल भारतीय इतिहास के स्वर्णिम काल के रूप में जाने जा रहे हैं। संघ के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए कि संघ के कार्यों का लगातार प्रचार हो।

इस मौके पर अनेक पत्रकारों ने अपने विचार संघ के बारे में रखें और सभी ने कहा कि उनको संघ से जुड़कर जीवन में एक नई दिशा मिली। इस कार्यक्रम में श्री संजीव जी विभाग कार्यवाह दक्षिणी विभाग, श्री आशुतोष जी विभाग प्रचारक आरके पुरम विभाग के अलावा अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहें।

संबंधित समाचार