तुर्किये में गैस विस्फोट के कारण दो इमारतें ढहीं, एक व्यक्ति की मौत
तुर्किये में इस्तांबुल के फातिह जिले में प्राकृतिक गैस विस्फोट के कारण रविवार को दो इमारतें ढह गईं।
इस्तांबुल, भाषा। तुर्किये में इस्तांबुल के फातिह जिले में प्राकृतिक गैस विस्फोट के कारण रविवार को दो इमारतें ढह गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने एक बयान में बताया कि तलाश और बचाव दल ने 10 घायलों को ढही इमारतों के मलबे से बाहर निकाला जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिनमें से एक की हालत गंभीर है।गुल ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।अधिकारियों ने बताया कि ढह गई इमारतों में से एक दो मंजिला थी जबकि दूसरी एक मंजिला थी।

