पुलिस एवं एएचटीयू की संयुक्त कार्यवाही में अनैतिक देह व्यापार में सम्मिलित 11 पुरूष व 3 महिला गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एएचटीयू की संयुक्त कार्यवाही में अनैतिक देह व्यापार में सम्मिलित 11 पुरुष व 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एएचटीयू की संयुक्त कार्यवाही में अनैतिक देह व्यापार में सम्मिलित 11 पुरुष व 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस व एएचटीयू टीम द्वारा बीती रात्रि को संयुक्त अभियान चलाया गया।

प्राप्त सूचना के आधार पर बुध बाजार स्थित होटल में दबिश दी गई, जहां अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। मौके पर पुलिस टीम द्वारा 11 पुरुष व 03 महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अनैतिक देह व्यापार निवारण के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि होटल में बाहरी जनपद,दिल्ली से महिलाओं को बुलाकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही थीं। मुख्य अभियुक्त द्वारा ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कृत्य कराए जाते थे तथा महिलाओं को लालच दबाव देकर इस कार्य में संलिप्त किया जाता था।
विशेष तथ्य होटल मालिक मौके से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी का विवरण 15 अदद सेक्स वर्धक गोलियां,23 कंडोम व 02 खाली रैपर,₹26,520 नकद,17 एंड्रॉइड मोबाइल फोन आदि।

