मुरादाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग लीडर समेत 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना कटघर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। थाना कटघर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 12 देसी बम (विस्फोटक हथगोले), 02 तमंचे .315 बोर मय 60 जिंदा कारतूस एवं 35 खोखा कारतूस तथा 01 तमंचा 12 बोर मय 02 जिंदा कारतूस व 07 खोखा कारतूस बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने व अवैध शस्त्र के निर्माण,

तस्करी के कारोबार में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कटघर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कटघर मय गठित पुलिस टीम के साथ रविवार को थाना क्षेत्रांतर्गत गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण  दुश्यन्त उर्फ दीपक पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी विकास नगर लाइन पार थाना मझोला जनपद मुरादाबाद के कब्जे से अवैध एक तमंचा .315 बोर, 40 जिंदा कारतूस .315 बोर व 23 खोखा कारतूस .315 बोर व 05 टेप से लिपटे बम नुमा हथगोले व 600 रुपये नगदी बरामद हुए।

ऋषभ शर्मा पुत्र कामेश्वर शर्मा निवासी एकता कालोनी थाना मझोला जनपद मुरादाबाद के कब्जे से अवैध एक तमंचा .315 बोर व 20 जिंदा कारतूस .315 बोर व 12 खोखा कारतूस .315 बोर व 03 टेप से लिपटे बम नुमा हथगोले व 250 रुपये नगदी बरामद हुए। अजीम पुत्र खलील अहमद निवासी गोवर्धनपुर थाना मुंडापांडे जनपद मुरादाबाद के कब्जे से अवैध एक तमंचा 12 बोर, 02 जिंदा कारतूस 12 बोर, 07 खोखा कारतूस 12 बोर व 04 टेप से लिपटे बम नुमा हथगोले व 330 रुपये नगदी बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कटघर पर मुकदमा आर्म्स एक्ट व विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

Read More बीएसए ने खैरगढ़ व शिकोहाबाद के विद्यालयों का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार