मेला तीज महोत्सव रहा आलीशान, सम्मान समारोह के साथ समापन
जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित मेला तीज महोत्सव इस वर्ष आलीशान रहा हैं। शनिवार को सम्मान समारोह के साथ मेला का समापन किया गया है।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित मेला तीज महोत्सव इस वर्ष आलीशान रहा हैं। शनिवार को सम्मान समारोह के साथ मेला का समापन किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष संजय शर्मा, संरक्षक योगेश गुप्ता, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, देवशरण आर्य, प्रबंधक अंशुल खंडेलवाल, राजीव कुमार यादव बाले, सह प्रबंधक आचार्य शिवम गुप्ता, दीपक जादौन, सचिव नितिन सिंह, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह पप्पू,ने मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉक्टर गुरुदत्त सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजीव कुमार, अनिल जैन, का पटका,, शाल, गिफ्ट, भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन अश्विनी जैन ने किया। मेला कमेटी ने मेला तीज महोत्सव में लगे पुलिस सुरक्षा अधिकारी, सभी मीडिया कर्मी, नगर पालिका कर्मचारी, मेले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले झूले, जानकी बाजार दुकानदार, बिजली व्यवस्था,साउंड व्यवस्था, शंकर सॉफ्टी, जन सांस्कृतिक परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को गिफ्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

