सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने हिंदू नव वर्ष पर रैली निकालकर किया जागरूक
गुरुवार को नगर पंचायत फरिहा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नवसंवत्सर (हिंदू नव वर्ष) का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। गुरुवार को नगर पंचायत फरिहा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नवसंवत्सर (हिंदू नव वर्ष) का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें एक भव्य रैली निकाली भी निकाली गई ।
- रैली में स्कूली बच्चों ने मां काली के स्वरूप की आकर्षक प्रस्तुति दी, जो सभी के लिए विशेष आकर्षनण का केंद्र रही। वहीं भगवान श्री राम के स्वरूप की लोगों ने जगह-जगह आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर नव वर्ष का हर्षोल्लास साथ स्वागत किया।
- रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता गणवेश में नजर आए, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल के प्रधानाध्यापक महेश चंद्र सक्सेना, नगर कार्यवाहक मुनेंद्र जादौन, दुशासन कुशवाह, शशवीर सिंह, प्रधान डॉ. प्रभंजन जैन, विक्की तिवारी, प्रिंस जैन, दीपक जी नगर प्रचारक, विशाल झा, नितिन झा एवं नीतीश सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

