सुविधा शुल्क न देने पर विधवा को पेंशन से किया वंचित, CM से शिकायत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

क्षेत्र के बालमपुर गांव की एक विधवा महिला ने डाक विभाग के कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार और पेंशन न देने का आरोप लगाया है।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। क्षेत्र के बालमपुर गांव की एक विधवा महिला ने डाक विभाग के कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार और पेंशन न देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।शिकायत के अनुसार, बालमपुर निवासी रजनी देवी का खाता रसूलाबाद डाकघर से जुड़ा हुआ है, जिसमें विधवा पेंशन की लगभग 14 हजार रुपये की राशि जमा है।

बुधवार को वह पेंशन निकालने डाकघर पहुंची, जहां तैनात डाकिया महाराज सिंह ने कथित रूप से सुविधा शुल्क की मांग की। महिला का आरोप है कि रिश्वत देने से इंकार करने पर उसे करीब दो घंटे तक डाकघर में बैठाए रखा गया और अंत में पेंशन देने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने शिकायत करने पर पेंशन बंद कराने की धमकी भी दी।पीड़िता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार