शिकोहाबाद जिला अस्पताल को मिला NQAS प्रमाण पत्र
राज नारायण महेश्वरी जिला सयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद फिरोजाबाद को भारत सरकार का गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। राज नारायण महेश्वरी जिला सयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद फिरोजाबाद को भारत सरकार का गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है यह फिरोजाबाद जिले का पहला और एकमात्र अस्पताल है जिसे पूरी तरह से प्रमाणित NQAS गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला है अस्पताल का निरीक्षण 8, 9 और 10 जनवरी 2026 को भारत सरकार द्वारा नामित अधिकारियों कि इस टीम में डॉ महेंद्र कुमार नेशनल असेसर जयपुर, डॉ गरिमा पंत नेशनल असेसर देहरादून, और श्रीमती विमला रानी नेशनल असेसर सोनीपत शामिल थी।
तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान टीम ने पूरे अस्पताल का दौरा किया उन्होंने रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं रिकार्ड प्रबंधन और मानक गुणवत्ता की जांच की सभी संबंधित विभागों के अगले को का भी गहनता से मूल्यांकन किया निरीक्षण टीम ने सभी विभागों से संतुष्टि व्यक्ति उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई और उपचार की गुणवत्ता की सराहना की टीम ने भविष्य में भी ऐसे गुणवत्ता को लगातार बनाए रखने के लिए सुझाव दिए।
टीम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चंद्र केशव और अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर आने आलम के प्रयासों की प्रशंसा की अस्पताल के कर्मचारियों के व्यवहार और उपचार की गुणवत्ता को भी सराहा गया है अपनी सड़क के परिणाम स्वरुप अस्पताल को NQAS का राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है ।

