अवैध संबंधों के शक में दुकान में सो रहे व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के थाना टूण्डला क्षेत्र में एक व्यक्ति की सोते समय हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद के थाना टूण्डला क्षेत्र में एक व्यक्ति की सोते समय हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते हत्या करना स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

घटना क्या है

टूवण्डला थाना क्षेत्र में 15/16 मार्च की रात एक व्यक्ति तेजपाल की उसकी दुकान पर सोते समय हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की।

कैसे हुआ खुलासा

Read More महाराष्ट्र सरकार मराठी न पढ़ाने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है: मंत्री दादा भुसे

पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की निगरानी की गई। जांच के दौरान आरोपी मुकेश का नाम सामने आया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More केरल विधानसभा चुनाव में 85 फीसदी से अधिक रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने की योजना: सीईओ केलकर

गिरफ्तारी और बरामदगी

Read More दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने एलपीजी सिलेंडर के वास्ते सरकार को पत्र लिखा

पुलिस ने आरोपी मुकेश पुत्र मुकट सिह निवासी जलोपुरा थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद को राजा का ताल रोड से नागऊ जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्टील का बांका, लोहे का मूसल और घटना के समय पहनी गई शर्ट बरामद की गई।

हत्या की वजह

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक महिला से उसके अवैध संबंध थे। उसी महिला से मृतक के भी संबंध होने की जानकारी मिलने पर वह नाराज हो गया। महिला द्वारा उससे दूरी बनाने के बाद उसने बदले की भावना में हत्या कर दी।

लस की कार्रवाई

मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम की सक्रियता से घटना का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

संबंधित समाचार