मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
थाना खैरगढ़ क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिरोजाबाद में खैरगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सत्यवीर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सांखिनी चौराहे के पास भागने की फिराक में घूम रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गौरतलब है कि आरोपी पर 18 मार्च को दर्ज मामले में नाबालिग लड़की को मेले से बहला-फुसलाकर ले जाने और रास्ते में दुष्कर्म करने का आरोप है।
इ स संबंध में खैरगढ़ थाने में बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

