नवचेतना समिति की कमेटी का हुआ गठन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

गुरुवार को डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के 135 वाँ जन्मोत्सव के अवसर पर नव चेतना समिति नगला रामकिशन लाइन पर टूंडला पर एक बैठक आयोजित हुई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। गुरुवार को डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के 135 वाँ जन्मोत्सव के अवसर पर नव चेतना समिति नगला रामकिशन लाइन पर टूंडला पर एक बैठक आयोजित हुई जिसमें केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मित्रा एवं संयोजक संजीव प्रधान के द्वारा सर्व समिति से मो. सहीद को अध्यक्ष एवं वीरेंद्र सिंह ड्राइवर को संयोजक चुना गया वहीं उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ राधे ,कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार महासचिव सुभाष चंद्र बौद्ध , सचिन शुभम कुमार तथा लेखा निरीक्षक महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया।

सभी ने नए पदाधिकारी का माला पहनकर स्वागत किया । इस दौरान केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मित्रा ने लोगों से अपील करते हुए टूंडला में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 135 वें जन्मोत्सव पर नगर में निकली जाने वाली प्रभात फेरी में बढ़चढकर हिस्सा लेने तरह आगामी 23 अप्रैल को नगर टूंडला में बाबा साहब डॉक्टर अम्बेडकर शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में बढ़चकर हिस्सा लेने को कहा । इस दौरान सभी ने बाबा साहब के संघर्ष मय जीवन पर चर्चा की ।

इस दौरान बैठक में भूपेंद्र एडवोकेट ,अनिल कुमार ,मुकेश जाटव एडवोकेट ,अभिषेक राव , धर्मा, दिवाकर बौद्ध , जंडेल सिंह , विपिन कुमार एड. ,गौरव कुमार पूर्व जयंती अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार , डॉ ०बी एस गौतम , धनपाल सिंह , अमित कुमार , सचिन कुमार, प्रकाशवीर ,पंकज कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार