फिरोजाबाद संस्कार भारती ने धूमधाम के साथ मनाया हिंदू नव वर्ष
जनपद में संस्कार भारती महानगर फिरोजाबाद द्वारा हिंदू नव वर्ष यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम नव संवत्सर 2083 बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जनपद में संस्कार भारती महानगर फिरोजाबाद द्वारा हिंदू नव वर्ष यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम नव संवत्सर 2083 बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ढोल नगाड़े बजाकर संस्कार भारती के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आमजन को चंदन लगाकर व मिठाई खिलाकर नव वर्ष की बधाई दी और सभी से यह भी अपील की कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार हिंदू नव वर्ष आज ही मनाया जाता है आप सभी लोग भी हिंदू नव वर्ष बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाएं।
इस मौके पर संस्कार भारती ब्रजप्रांत के संरक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, मंत्री शिवकांत पलिया, कार्यकारणी सदस्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह महानगर अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता महामंत्री प्रवीन अग्रवाल सहित ब्रजेश यादव,उमेश गुप्ता, मयंक सारस्वत इत्यादि मौजूद रहे ।

