वैदिक ध्वजारोहण के साथ ‘हर घर वैदिक ध्वज’ अभियान का शुभारंभ
आदित्य वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को पचोखरा स्थित ठाकुर रामचंद्र महाराज मंदिर प्रांगण में वैदिक ध्वजारोहण कर ‘हर घर वैदिक ध्वज’ अभियान की शुरुआत की गई।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। आदित्य वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को पचोखरा स्थित ठाकुर रामचंद्र महाराज मंदिर प्रांगण में वैदिक ध्वजारोहण कर ‘हर घर वैदिक ध्वज’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर शंकराचार्य निश्चलानंद के शिष्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार ध्वज स्थापित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में वाहिनी के कुलदीप शर्मा ने हिंदू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को इसकी जानकारी दी।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम के उपरांत लोगों को वैदिक ध्वज भी वितरित किए गए। कुलदीप शर्मा ने बताया कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी और भगवान रामचंद्र का गुरु वशिष्ठ द्वारा अभिषेक किया गया था। उन्होंने वैदिक ध्वज के स्वरूप की जानकारी देते हुए बताया।
कि त्रिकोण आकार के रक्तवर्ण वस्त्र पर श्वेत सूर्य के मध्य दक्षिणावर्ती स्वस्तिक अंकित होता है।जिसका उल्लेख अथर्ववेद, महाभारत और श्रीमद्भागवत में मिलता है।इस दौरान रमेश चंद्र शर्मा, शंभू सिंह चौहान, गोविंद कौशल, रमाकांत शर्मा, हरिओम शर्मा, अवनीश कुमार, पंकज जैन, संतोष उपाध्याय, वीरेंद्र उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

