भाजपा नगर कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
गुरुवार को भाजपा नगर कार्यालय टूण्डला पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित नई जिम्मेदारियों के उपलक्ष्य में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। गुरुवार को भाजपा नगर कार्यालय टूण्डला पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित नई जिम्मेदारियों के उपलक्ष्य में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सचिन जैन को जिला संयोजक सह सोशल मीडिया, वीरेंद्र प्रताप सिंह को सह मीडिया प्रभारी तथा योगेन्द्र चौहान को जिला सदस्य बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष आजाद जैन एवं समस्त भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्व जिला मंत्री संजय परमार ने नवनियुक्त जिला संयोजक सह सोशल मीडिया सचिन जैन को पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर सुशील पुनिया, दुष्यंत जादौन, राहुल जैन, विपिन जैन, विश्वनाथ प्रताप सिंह, रामतीर्थ चक, राजेश अग्रवाल, मनीष जैन, रुपेश शुक्ला, देवेंद्र बेनीवाल, ब्रजपाल सविता, राजीव मल्होत्रा, अनिल गुप्ता, सुनील पाठक सहित भाजपा के अनेक जिला एवं नगर पदाधिकारी मौजूद रहे।

