रोटावेटर में आने से एक युवक की मौत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के तहसील क्षेत्र जसराना के थाना एका क्षेत्र  के ग्राम धर्मपुर में गुरुवार को रोटावेटर में आने से आने  विशु दयाल पुत्र अजब सिंह शाक्य उम्र 28 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। जनपद के तहसील क्षेत्र जसराना के थाना एका क्षेत्र  के ग्राम धर्मपुर में गुरुवार को रोटावेटर में आने से आने  विशु दयाल पुत्र अजब सिंह शाक्य उम्र 28 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई । परिजन व ग्रामीण एका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । मामले को लेकर परिजन अजब सिंह का कहना है कि विशु दयाल घर से खेत जुतवाने के लिए गया था तथा आरोप है कि ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र प्रजापति की लापरवाही के कारण मौत हो गई।

ट्रैक्टर चालक पर अनियंत्रित गति से ट्रैक्टर चलाने का आरोप भी परिजनों ने लगाया है।  वहीं उन्होंने बताया कि विशु दयाल दयाल 4 भाई है यह दूसरे नंबर के हैं, करीब 4 साल पहले शादी हो चुकी है इस पर 2 साल की बेटी है । वहीं थाना अध्यक्ष संजू पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति की रोटावेटर में आने से मौत की जानकारी मिली है तथा तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

संबंधित समाचार