बार एसोसिएशन के राजेन्द्र प्रसाद अध्यक्ष व सुखवीर बने महासचिव
विभिन्न पदों पर रेवेन्यू वार एसोसिएशन का चुनाव गुरूवार को तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ । कुल 134 वोटो के सापेक्ष 79 बोट पडे।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। विभिन्न पदों पर रेवेन्यू वार एसोसिएशन का चुनाव गुरूवार को तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ । कुल 134 वोटो के सापेक्ष 79 बोट पडे। मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल यादव एड. ने जानकारी देते हुये बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद शर्मा 57 मतो से तथा महासचिव पद पर सुखवीर सिंह 46 मतो से विजई हुए । वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कपिल श्रीवास्तव 56 मतो से, कोषाध्यक्ष पद श्रीकृष्ण यादव 47 मतो से विजयी घोषित किये गए हैं।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद सर्वेश यादव, संयुक्त सचिव पर अनिल शर्मा, गौरव यादव, अनुराग यादव निर्विरोध चुने गये । जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थको ने सभी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसऱ पर कृष्ण औतार यादव, रामकिशोर राजपूत , प्रभाकर सहायक चुनाव अधिकारी, हरिओम यादव , ब्रजेश चन्द्र, सुभाष चन्द्र , अमित सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

