टूंडला के रामतीर्थ सिंह चक बने खटीक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोगों ने बधाई
अखिल भारतीय खटीक समाज द्वारा टूंडला निवासी भाजपा नेता रामतीर्थ सिंह चक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला (विपिन कुमार)। अखिल भारतीय खटीक समाज द्वारा टूंडला निवासी भाजपा नेता रामतीर्थ सिंह चक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर एवं भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक आवास पर उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि खटीक समाज के सबसे बड़े संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है।
उन्होंने आशा जताई कि रामतीर्थ सिंह चक समाज व राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और तत्परता से दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही उन्होंने दिल्ली के उत्तम नगर निवासी तरुण खटीक हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग की।
कार्यक्रम में सुशील पोनियां,पार्षद प्रमोद बघेल,लोकेश जादौन,तरुण शर्मा, संजय सिंह परमार,देवेंद्र बघेल,अजीत जुरैल, कौशल तिवारी,देवांशू प्रताप चक,नरेंद्र चक, सतीश चक,दीपक खटीक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

