पुलिस कर्मी का शव आते ही गांव में मचा कोहराम
जनपद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निकाऊ निवासी पुलिस कर्मी का शव आते ही परिवार में मचा कोहराम।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। जनपद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निकाऊ निवासी पुलिस कर्मी का शव आते ही परिवार में मचा कोहराम। अंतिम दर्शन करने के लिए परिवरीजन एवं रिश्तेदारों का लगी भीड़। गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार के अवसर पर थाना खैरगढ़ पुलिस के साथ-साथ प्रयागराज से आए पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
थाना खैरगढ़ के ग्राम निकाऊ निवासी कैलाश चंद दूसरे नंबर का पुत्र कृपाल सिंह प्रयागराज में पुलिस आयुक्त की सुरक्षा में कमांडो के पद पर तैनात था जिसका शब कमरे में मिला था। आज प्रातः प्रयागराज से शब आते ही परिवार में चीख पुकार मच गई रिश्तेदारों के साथ-साथ ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
वही कृपाल सिंह का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में प्रयागराज से आए पुलिसकर्मी एवं थाना खैरगढ़ की पुलिस ने भी अंतिम विदाई दी। गांव में चर्चा रही आखिर क्या कारण बना जिसके चलते कृपाल सिंह ने यह कदम उठाया ।

