उपले के विवाद में हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के थाना क्षेत्र टूंडला के ग्राम त्रिलोकपुर में ऊपले तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। जनपद के थाना क्षेत्र टूंडला के ग्राम त्रिलोकपुर में ऊपले तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों की तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी जवाहर लाल की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हिरनगांव रोड के पास जंगल में छिपा हुआ है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना टूण्डला पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दबिश दी।पुलिस के पहुंचते ही खुद को घिरता देख आरोपी जवाहर लाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा,एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अवगत कराया गया है कि इस मामले में पुलिस 20 मार्च को ही दो अन्य नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जिसके फलस्वरूप सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि उपले को लेकर विवाद हुआ था जिसमें कुछ लोगों द्वारा गोली चलाने की जानकारी थाना पुलिस को प्राप्त हुई थी तथा घटना में तीन लोग भी घायल हुए थे जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया तथा परिजनों के आधार पर मामले में छः लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि जनपद में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहींजायेगा

Read More 1108 कुंडीय महायज्ञ का आज पूर्ण विधि-विधान के साथ हुआ भव्य समापन

संबंधित समाचार