जसराना के पाढम में सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज, उमड़ा जनसैलाब
तहसील जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढम में ईद-उल-फितर का पावन पर्व अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। तहसील जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढम में ईद-उल-फितर का पावन पर्व अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाह में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर खुदा की बारगाह में सिर झुकाया और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी। ईद की मुख्य नमाज हाफिज मौलाना अब्दुल राजा हारुनी द्वारा मुकम्मल कराई गई, जिन्होंने अपने संबोधन में प्रेम, त्याग और मानवता का संदेश दिया।
नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरा वातावरण उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।इस अवसर पर क्षेत्र की "गंगा-जमुनी तहजीब" की अनुपम झलक देखने को मिली, जहाँ हिंदू-मुस्लिम समुदाय के तमाम प्रबुद्धजनों ने एक-दूसरे का अभिवादन कर सामाजिक समरसता को और मजबूती प्रदान की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत प्रधान हरवीर सिंह यादव, टिंकू यादव, दिनेश चंद्र यादव, छोटू यादव, रूप किशोर, डॉ. प्रदीप, गंगा सिंह ठेकेदार, जहूर भाई, सिंकु यादव और फहीम अख्तर सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके साथ ही पूर्व प्रधान शैलेंद्र यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश राजपूत, देवेंद्र पालीवाल, ओमेंद्र बघेल, डॉक्टर अवनीश, अनुराग भट्ट ने भी शिरकत कर लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पर्व की संवेदनशीलता और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्षेत्राधिकारी (सीओ) जसराना प्रेम प्रकाश पांडे ने स्वयं व्यवस्थाओं की कमान संभाली। उनके साथ थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज अजय अवाना, ख्यालीराम गौतम और कांस्टेबल प्रहलाद सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण नमाज के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। अधिकारियों ने भी नागरिकों को पर्व की बधाई देते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए जनता का आभार व्यक्तकिया।

