मंदिर परिसर के सामने गंदगी का अंबार श्रद्धालु परेशान

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

एक ओर जहां पूरे देश में नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं ग्राम पंचायत चिरावली में स्थित हनुमान जी मंदिर के सामने फैली गंदगी और कीचड़ ने श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। एक ओर जहां पूरे देश में नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं ग्राम पंचायत चिरावली में स्थित हनुमान जी मंदिर के सामने फैली गंदगी और कीचड़ ने श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। मंदिर जाने वाले भक्तों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के मुख्य द्वार के सामने कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।

श्रद्धालु किसी तरह कीचड़ से होकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत हो रही है। लोगों ने इसे “नर्क का द्वार” तक बता दिया है।ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा साफ-सफाई और विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान और ब्लॉक हाथवंत के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।इस संबंध में ग्राम प्रधान चिरावली किशन पाल का कहना है।साफ सफाई कराई जा रही।

संबंधित समाचार