उसायनी स्थित श्री वैष्णो देवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के तहसील टूंडला अंतर्गत ग्राम उसायनी में स्थित सुप्रसिद्ध वैष्णो देवी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। जनपद के तहसील टूंडला अंतर्गत ग्राम उसायनी में स्थित सुप्रसिद्ध वैष्णो देवी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। माता के दर्शनों के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग रही हैं, जिससे पूरा क्षेत्र 'जय माता दी' के जयकारों से गुंजायमान है।

गुफा दर्शन बने मुख्य आकर्षण

मंदिर परिसर में निर्मित भव्य गुफा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। माँ वैष्णो देवी के दरबार की तर्ज पर बनाई गई इस गुफा से होकर भक्त माता के पिंडी स्वरूप के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहाँ दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

श्रद्धा व मन्नते पूरी होने के हर्ष उल्लास से चढ़े नेजा

Read More उप्र : मुख्तार अंसारी के भाई की अचल संपत्ति की कुर्की रद्द

नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर माता के दरबार में नेजा (ध्वजा) चढ़ाने पहुँच रहे हैं। गाजे-बाजे के साथ पहुँचने वाले इन जत्थों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया है। मंदिर परिसर के बाहर लगे भव्य मेले में बच्चे और महिलाएं जमकर आनंद ले रहे हैं। मेले में खान-पान की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

Read More जेवर मांगने पर महिला पर हमला

सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद

Read More तपोभूमि खैरगढ़ में तीन दिवसीय गीता यज्ञ सत्संग समारोह का आयोजन

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी और स्थानीय राजा का ताल चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।वहीं समय समय पर चौकी प्रभारी मय फोर्स गश्त कर लोगों को सुरक्षित होने का आभास भी कराते नजर आ रहे थे ।

 आस्था का केंद्र है उसायनी स्थित श्री वैष्णो देवी धाम

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले भक्तों का कहना है कि उसायनी का यह धाम फिरोजाबाद ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों की आस्था का बड़ा केंद्र है। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहाँ इसी प्रकार भक्ति की बयार बहती रहेगी।

संबंधित समाचार