खैरगढ़ के गांव कुढ़ी में आग से गृहस्थी राख, डेढ़ लाख नकदी जली

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव कुढ़ी में अज्ञात कारणों से एक मकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। जनपद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव कुढ़ी में अज्ञात कारणों से एक मकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। घटना के समय घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। गांव निवासी प्रियंका पत्नी मनोज ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।आग की इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी के साथ-साथ कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट होगया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गईहै।

संबंधित समाचार