जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गौरैया दिवस
विश्व गौरैया दिवस - 2026 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। विश्व गौरैया दिवस - 2026 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें, प्राधिकरण सचिव सुश्री योगेश शिवा ने अधिवक्ता व समाज सेवियों के साथ रेड टेप मूवमेंट व पौधरोपण करते हुए बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से विश्व गौरैया दिवस - 2026 मनाया और "एक पेड़ प्रकृति के नाम" से रोपित करते हुए गौरैया संरक्षण के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्राधिकरण सचिव सुश्री योगेश शिवा ने बताया कि, यह बिहार का राजकीय पक्षी है और वर्ष 2012 में दिल्ली सरकार ने भी इसे राज्य-पक्षी घोषित किया है। जो, जलवायु परिवर्तन, कीटनाशकों का अत्याधिक प्रयोग आदि कारणों के चलते विलुप्ति के कगार पर है। जिसकी तेजी से घटती हुई संख्या को देखते हुए शहरी वातावरण में रहने वाले गौरैया व अन्य पक्षियों के संरक्षण हेतु जागरुकता लाने के उद्देश्य से वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष 20 मार्च को ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया जाता है।
इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी अर्पणा कुलश्रेष्ठ, एडवोकेट आदित्य एवं वरिष्ठ समाज सेविका/ शिक्षिका सीमा रानी निमेष सहित जन आधार कल्याण समिति सचिव/ पीएलवी प्रवीन कुमार शर्मा, उमेश यादव, गोविंद वर्मा, सर्वेश कुमार, मोहन लाल, उदयवीर व अन्य अधिवक्ता और गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

