रानी अवंतीबाई के 168वें बलिदान दिवस को धूमधाम से मनाया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

अखिल भारतीय लोधी महासभा और लक्ष्य फाउंडेशन फिरोजाबाद के तत्वाधान में वीरांगना रानी अवंती बाई के 168वे बलिदान दिवस को धूमधाम से मनाया गया है।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। अखिल भारतीय लोधी महासभा और लक्ष्य फाउंडेशन फिरोजाबाद के तत्वाधान में वीरांगना रानी अवंती बाई के 168वे बलिदान दिवस को धूमधाम से मनाया गया है। शुक्रवार को फिरोजाबाद के विजयपुरा पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया एव 1857 की क्रांति की इस अमर वीरांगना को विभिन्न राज्यों में नेताओं, सामाजिक संगठनों और आमजन लोगो ने नमन किया।

रानी अवंतीबाई लोधी ने 20 मार्च 1858 को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनका संघर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जाता है। रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस आज भी देशवासियों के लिए साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बना हुआ है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर समाजसेवी सरनाम सिंह,धातरी प्रधान बीपी राजपूत, उपेंद्र राजपूत, हरिओम राजपूत, पवन राजपूत, मनीष राजपूत, बॉबी राजपूत, सतीश राजपूत, राजेश राजपूत, नागेन्द्र लोधी, दिलीप लोधी, प्रशांत राजपूत , जॉनी राजपूत, निर्मल राजपूत, विनय राजपूत, शिवम राजपूत, योगेश राजपूत, महावीर सिंह राजपूत, उदयवीर राजपूत, प्रदीप राजपूत, नवीन राजपूत, आदि समाजसेवी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार