ब्रेक फेल होने से मैक्स पलटी, बड़ा हादसा टला
आगरा से टूंडला की ओर आ रही एक मैक्स गाड़ी ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गई।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। आगरा से टूंडला की ओर आ रही एक मैक्स गाड़ी ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।टूंडला क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब आगरा से टूंडला की ओर आ रही एक मैक्स गाड़ी अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई और सांवरिया सेठ मोहम्मदाबाद के पास सर्विस रोड पर पलट गई।
गाड़ी चालक विकेश पुत्र विनोद, निवासी हेमराजपुर थाना पचोखरा (जनपद फिरोजाबाद) बताया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाइड्रा मशीन की मदद से पलटी गाड़ी को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

