स्टार बॉन्डिंग के तहत बच्चों को मिली स्टेशनरी किट

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

महर्षि परशुराम शिक्षण संस्थान में बैंक ऑफ इंडिया की ‘स्टार बॉन्डिंग’ योजना के अंतर्गत स्मार्ट क्लास के 46 छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी चैंपियंस किट वितरित की गई।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। महर्षि परशुराम शिक्षण संस्थान में बैंक ऑफ इंडिया की ‘स्टार बॉन्डिंग’ योजना के अंतर्गत स्मार्ट क्लास के 46 छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी चैंपियंस किट वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह ने बच्चों से उनकी कक्षाओं से जुड़े प्रश्न पूछकर संवाद भी किया।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ‘स्टार बॉन्डिंग’ बैंक की एक पहल है।

जिसके तहत शाखा के आसपास के लोगों और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे कार्य भी शामिल हैं। इसी क्रम में एका शाखा ने विद्यालय में आकर बच्चों के साथ संवाद और किट वितरण का कार्यक्रम चुना।

कार्यक्रम में स्मार्ट क्लास की शिक्षिकाओं चारु कंचन और सलोनी के प्रयासों की सराहना की गई। शाखा प्रबंधक ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अवसर से बच्चों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ। इस दौरान सोमेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, प्रधानाचार्य शिवानी मिश्रा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार