अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 4 महिला व 11 युवक गिरफ्तार कर भेजे जेल 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस ने पारस होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है।

नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। जनपद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस ने पारस होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने मौके से कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 11 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 2 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। इसमें एक आरोपी पत्रकारिता से जुड़ा बताया गया है, जिसने मीडियाकर्मी होने की बात कही, लेकिन पुलिस के आगे एक ना चली। 

IMG-20260322-WA0011

पुलिस उपाधीक्षक अम्बरीष कुमार के अनुसार सूचना के आधार पर थाना मक्खनपुर पुलिस टीम में शामिल थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा, उ0नि0 यश कुमार, हे0का0 अमित नगाइच, ब्रजभान सिंह, महेश कुमार, म0का0 अंजुली देवी, म0का0 अनु चौधरी ने सीओ शिकोहाबाद उनके नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त पारस होटल पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां देह व्यापार का अनैतिक धंधा संचालित होता पाया गया।पुलिस को देखकर होटल में भगदड़ मच गई।

इस दौरान कुछ लोग फरार भी हो गए। वहीं मक्खनपुर पुलिस टीम ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ कुल 15 महिला पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नगदी, कई मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा 6 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

Read More मतदाता सूची पुनरीक्षण पर डीएम की सख्ती, दलों से बीएलए बढ़ाने की अपील

वहीं कश्मीर निवासी नामालूम तथा पारस वहां से भागने में सफल हुए। गिरफ्तार किए गए लोगों में ओवेश पुत्र सलीम निवासी नूर नगर दीदामई थाना रामगढ़, सोहिल, रहमान, अमीर, मनोज, अजय पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी बघेल कॉलोनी, फैजान पुत्र निजामुद्दीन, गुलशन शिकोहाबाद, विनय, अजय तथा विजय कुमार थे। 

Read More उप्र : रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के मामलों में 70 मुकदमे दर्ज, 10 लोग गिरफ्तार

 

Read More एक दिवसीय ब्लाक संगोष्ठी आयोजित, शतप्रतिशत नामांकन पर जोर 

संबंधित समाचार