नव-नियुक्त सफाई कर्मचारी पदाधिकारियों का हुआ भव्य शपथ ग्रहण सम्मान समारोह

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

संयुक्त मोर्चा सफाई कर्मचारी रजि. ट्रेड संगठन, नगर निगम फिरोजाबाद के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। संयुक्त मोर्चा सफाई कर्मचारी रजि. ट्रेड संगठन, नगर निगम फिरोजाबाद के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 23 मार्च 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जीवाश्म हॉल, नगर निगम में अपराह्न 2 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु वैचारिक मंथन करना है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा और समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल होंगे। आयोजन समिति ने सभी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

संबंधित समाचार