सड़क हादसे में युवक की मौत, मचा हड़कंप 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के पचोखरा थाना क्षेत्र निवासी एक छात्र का शव शनिवार देर शाम थाना टूंडला क्षेत्र में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद के पचोखरा थाना क्षेत्र निवासी एक छात्र का शव शनिवार देर शाम थाना टूंडला क्षेत्र में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि शनिवार देर शाम जनपद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव देवखेड़ा निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार धर्मेंद्र कुमार के पुत्र थे। शनिवार सुबह अपने घर से दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम को परिजनों को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।

जिसने बताया कि रोहित का एक्सीडेंट हो गया है और वह हिरनगांव रोड स्थित जेपी स्कूल के पीछे घायल अवस्था में पड़ा है।सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रोहित को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे एफएच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक रोहित कुमार इंटर का छात्र था जिसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में गहरा शोक फैल गया । परिजनों ने पुलिस से इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना अध्यक्ष पचोखरा अमित तोमर का कहना है की परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है बाकी मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।

संबंधित समाचार