तालाब में गिरकर महिला की मौत, पानी में तैरता हुआ मिला शव 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रूधेमई में रविवार को तालाब में गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रूधेमई में रविवार को तालाब में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव पानी में तैरता हुआ देखा और पुलिस को जानकारी दी । रीना देवी (38वर्ष) पत्नी विनोद कुमार निवासी रूधेमई थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद का शव रविवार दोपहर लोगों ने गांव के पास तालाब में तैरता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा । ग्रामीणों की माने तो महिला के कोई संतान नहीं थी । जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में रहती थी। शायद इसी के चलते महिला ने मौत को गले लगाया है और तालाब में कूद कर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि महिला का पति ट्रक चालक है, जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। मौत का स्पष्टीकरण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

संबंधित समाचार