मिशन शक्ति फेज-05 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
थाना पचोखरा क्षेत्र के ग्राम पमारी में मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत युवक-युवतियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के ग्राम पमारी में मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत युवक-युवतियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले जाने जैसी घटनाओं की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसके संभावित दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को समझाया कि ऐसे कदम न केवल उनके भविष्य को प्रभावित करते हैं,बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालते हैं।साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी समस्या की स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित तोमर,उप निरीक्षक जयवीर सिंह, कांस्टेबल पार्थिव गौतम एवं महिला कांस्टेबल डिम्पल मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष, बालिकाएं एवं बालक उपस्थित रहे।

