समिति के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में समाज कल्याण विभाग

नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में समाज कल्याण विभाग फिरोजाबाद के द्वारा आवंटित संस्था धर्म लोक कल्याण समिति के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम कराया जा रहा है। 18 मार्च से 24 मार्च तक साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत नंदपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती राजमती, शिवकुमार ( वरिष्ठ सहायक लिपिक विकास भवन दबरई), गजेंद्र सिंह एडीओ समाज कल्याण, मदनपुर ग्राम प्रधान रूपा देवी राजपूत, संस्था निदेशक धर्मेंद्र सिंह यादव तथा राजेश राय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न बातों पर चर्चा की गई तथा जानकारियां उपलब्ध कराई। 

 इसी प्रकार ग्राम पंचायत अराव खुर्द में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रामकैलाश यादव (सदस्य राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम भारत सरकार) ने अपने उद्बोधन में वृद्धजनों को स्मार्टफोन का उपयोग, साइबर सुरक्षा ओटीपी फ्रॉड से बचाव, बैंकिंग और पेंशन की धनराशि निकालने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया। इधर रविवार को शिखा मैरिज होम नगला मिर्जा बड़ा, फिरोजाबाद मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामवीर सिंह बौद्ध तारबाबू ने की। इस मौके पर देवेंद्र कुमार पार्षद, जलदेवी बौद्ध, कुंवरपाल सिंह, हरिशंकर बौद्ध एवं अनिकेत यादव ने वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सरकारी योजनाओं को सुचारू रूप से समझाया और साइबर सुरक्षा ओटीपी फ्रॉड से बचाव के भी उपाय बताइए। डॉक्टर गनपति सिंह ने वृद्धजनों को स्वास्थ्य जांच कर आहार के लिए परामर्श दिया। संस्था के निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने स्मार्टफोन का उपयोग कितना उपयोगी है, इस पर विशेष जोर दिया । कार्यक्रम का संचालन राजेश राय ने किया ।

Read More फील्ड ट्रेनरों के जनगणना अभ्यास के साथ फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का हुआ समापन

संबंधित समाचार