स्मार्ट मीटर के खिलाफ चला रणभेरी का हस्ताक्षर अभियान
प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर रणभेरी संस्था द्वारा रविवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर रणभेरी संस्था द्वारा रविवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । हस्ताक्षर अभियान के प्रथम चरण में टूंडला से शुरू किया गया । टूंडला चौराहा और बलदेव रोड पर रणभेरी संस्था के सदस्यों द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन लिखकर स्मार्ट मीटर से पीड़ित उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर कराए गए ।
रणभेरी संस्था संयोजक अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने बताया के स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लोगों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए अभियान चलाया गया है इस अभियान में लोगों का जन समर्थन मिल रहा है । स्मार्ट प्रीपेड मीटर निम्न मध्यमवर्ग और मध्यमवर्ग के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन गया है। बिजली घरों पर उपभोक्ताओं से जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक रिचार्ज करने के बाद उपभोक्ताओं के कनेक्शन चालू नहीं हो पा रहे हैं।
उपभोक्ता अपने बिल की जानकारी के लिए बिजली घरों में बैठे अधिकारियों के पास जाते हैं, लेकिन एक घंटे की हाजिरी लगा कर नदारद नजर आते हैं। रणभेरी द्वारा राज्यपाल से मांग की गई है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए स्मार्ट में प्रीपेड मीटर के बिल असिसमेंट और समस्याओं के समाधान की पावर स्थानीय उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता को मिलनी चाहिए।
जिससे लोगों की किसी भी समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान किया जा सके। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान न होने और स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए उपभोक्ताओं का जरूरत से ज्यादा शोषण को लेकर रणभेरी द्वारा इस मीटर को वापस उतार कर पुनः पोस्टपेड मी व्यवस्था देने की मांग उपभोक्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से की गई है। इस अभियान में पहले दिन लगभग 350 उपभोक्ताओं द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
यह अभियान सोमवार को विद्युत वितरण उपखंड टूंडला के कार्यालय पर चलाया जाएगा। अभियान के दौरान रिंकू चौधरी, डॉक्टर मुन्नेश, सी के ठाकुर, मनप्रीत सिंह की संजय सिंह पप्पू गुप्ता धर्मेंद्र जैन नीरज गुप्ता किशन चंद्र, राजीव गौतम , अंशुल गुप्ता और अजीत कुमार उपस्थित रहे ।

