फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मासूम के अपहरण की कोशिश करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को होने से रोक लिया। थाना उत्तर क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को होने से रोक लिया। थाना उत्तर क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर मामले का सफल अनावरण किया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद फरमान (पुत्र मोहम्मद हाशिम, निवासी असरफगंज, थाना रसूलपुर) के रूप में हुई है।फरमान अपने साथी अलीशान के साथ मिलकर बच्ची को फल खिलाने का लालच देकर एक कमरे में ले गया था। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर थाना उत्तर में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना उत्तर पुलिस ने प्रकाश नगर स्थित बच्चू बाबा सरस्वती मंदिर के पीछे घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी फरमान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

Read More वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर बैठकर बिरयानी खाने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक 315 वोर अवैध तमंचा एक खोखा कारतूस तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए तथा गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की वहीं यह भी बताया कि घटना में फरार दूसरे आरोपी अलीशान की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।

Read More गैस एजेंसियों को डीएम की सख्त चेतावनी, कालाबाजारी पर होगा लाइसेंस रद्द

संबंधित समाचार