शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज, मुल्क के लिए मांगी दुआ

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

ईद उल फितर का पर्व शान्तिपूर्वक व आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्ण सकुशल सम्पन्न हुआ।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। ईद उल फितर का पर्व शान्तिपूर्वक व आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्ण सकुशल सम्पन्न हुआ। एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद बांटी खुशियां। ईदगाह सहित जामा मस्जिद, नगीना मस्जिद, मक्का मस्जिद, नूरी मस्जिद व थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गांवों में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार व समस्त पुलिस बल हर जगह पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

IMG-20260321-WA0001

मुस्लिमों का पाक महीना रमजान के आखिरी दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। क्षेत्र में ईद उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा हुई। रानीनांगल,गोधी-हमीरपुर पीपलसाना व अन्य गांवों में ईदगाह पर नमाज अदा की गई। नमाज बाद देश में खुशहाली,तरक्की के लिए दुआ मांगी। एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन क्षेत्र में सभी ईदगाहों पर मुस्तैद रहा।

चैयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर सहित जनप्रतिनिधियों ने ईद की नमाज में शामिल हुए व नगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर चेयरमैन पुत्र अर्सलान अख्तर, प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर,नगर इमाम मौलाना हनीफ मिस्बाही,सदस्य हैंडलूम शराफत हुसैन, सभासद यासीन मलिक, मजलिस नगर अध्यक्ष कामिल रजा,फिरोज अंसारी, नवी हसन, मुजफ्फर अली,जीशान अंसारी,जरीफ इदरीसी,सभासद तौकीर कुरैशी व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Read More अभिषेक निर्विरोध बनाए गए शिक्षक संघ के अरांव ब्लॉक अध्यक्ष 

 

Read More मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा कार के उड़े परखच्चें 4 युवकों की दर्दनाक मौत 01 गंभीर घायल

संबंधित समाचार