गौरव के पाकिस्तान से संबंध की जांच में देश के खिलाफ साजिश का केवल एक फीसदी हिस्सा सामने आया: हिमंत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच में भारत को कमजोर करने की एक वैश्विक “साजिश” का अब तक केवल “एक प्रतिशत” हिस्सा ही सामने आया है।

शिवसागर/सोनारी (असम), भाषा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच में भारत को कमजोर करने की एक वैश्विक “साजिश” का अब तक केवल “एक प्रतिशत” हिस्सा ही सामने आया है।सरकारी कार्यक्रम के इतर यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि असम पुलिस किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे तंत्र के खिलाफ जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी के “पाकिस्तान से सीधे संबंध” हैं।उन्होंने कहा, “यह एक बेहद संवेदनशील जांच है। इसे केवल असम की राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। यह एक वैश्विक साजिश है।”उन्होंने आगे कहा, “यह मत समझिए कि यह जांच किसी एक व्यक्ति के खिलाफ है, यह एक पूरे तंत्र के खिलाफ है।

हमने जो कुछ किया है, वह सिर्फ एक प्रतिशत है, क्योंकि हम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, भारत सरकार से जुड़ा डेटा जुटा नहीं सके और न ही इंटरपोल का सहयोग ले पाए।”वहीं सोनारी में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया जब भी होगी “बहुत व्यापक और पूरी तरह से सही तरीके से” होगी।

शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में एसआईआर कराया जाएगा। फिलहाल असम में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण (एसआर) जारी है।उन्होंने कहा, “यहां एसआईआर बहुत व्यापक और सही तरीके से किया जाएगा। मैंने निर्वाचन आयोग से अब भी एसआईआर कराने का अनुरोध किया था, लेकिन राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का प्रकाशन न होने के कारण आयोग ने एसआर कराया।”

Read More हमारे शहीदों का सम्मान करें, युद्ध स्मारक के खिलाफ याचिका दायर करने वाले के खिलाफ न्यायालय ने कहा

संबंधित समाचार