एनसीसी स्थापना दिवस पर कैडेटों ने निकाली साइकिल रैली

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

6 यूपी बटालियन एनसीसी फिरोजाबाद के कमांडेंट कर्नल कृष्ण केशव सिंह के निर्देशन में कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। 6 यूपी बटालियन एनसीसी फिरोजाबाद के कमांडेंट कर्नल कृष्ण केशव सिंह के निर्देशन में कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कैडेटों द्वारा जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज प्रांगण से पचोखरा, तारा नगर, जोरीगढ़ी, श्रीनगर होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

स्थापना दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में अनीश गौतम प्रथम तथा मनीष कुमार द्वितीय रहे, जबकि निबंध प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने विजेता कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी अमित उपाध्याय, हवलदार राजकुमार, एनएसएस अधिकारी सुनील जैन, गोकुल चंद्र गौतम, हरिओम शर्मा, अजय कुमार, भूपेंद्र पाराशर, कौशल किशोर शर्मा, ऋषि शर्मा, पंकज शर्मा सहित अन्य शिक्षक व कैडेट उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार