आगरा रोड के होटल पर चला प्रशासन का डंडा, सील
नगर में शिकायतों के बाद एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार की टीम ने छापा मारकर आगरा रोड स्थित होटल को अनियमितताओं के चलते सील कर दिया।
नेशनल एक्सप्रेस, टूण्डला। नगर में शिकायतों के बाद एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार की टीम ने छापा मारकर आगरा रोड स्थित होटल को अनियमितताओं के चलते सील कर दिया।आगरा रोड पर स्थित एक होटल पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा के निर्देश पर की गई।
अधिकारियों के अनुसार बीते कुछ समय से होटल को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।शिकायतों की पुष्टि के लिए नायब तहसीलदार ब्रज राज सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन और कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से होटल को सील कर दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित अन्य होटलों और ढाबों पर भी निगरानी रखी जा रही है। जहां भी नियमों की अनदेखी पाई जाएगी, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एफएच चौकी इंचार्ज भी मौके पर मौजूद रहे।

