जीएसटी बचत उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया बाजार भ्रमण, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने शुक्रवार को हसनपुर नगर में जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया।
अमरोहा।
इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, शोरूम संचालकों और व्यापारियों से संवाद कर जीएसटी के जनहितकारी नए प्रावधानों की जानकारी दी और पत्रक वितरित किए। श्री तंवर ने बताया कि नई जीएसटी दरों के लागू होने से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर टीवी, एसी, फ्रिज और गाड़ियों तक के दामों में उल्लेखनीय कमी आई है।
सरकार ने कई उत्पादों पर टैक्स घटाकर शून्य कर दिया है। अब मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, स्टेशनरी सामान तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। बाजार भ्रमण के उपरांत श्री तंवर ग्राम रहरा पहुँचे, जहाँ बादल फटने से स्व. पीतम पुत्र गंगावासी, स्व. पुष्पेंद्र पुत्र प्यारे लाल और स्व. पंकज पुत्र बाबूराम सैनी की आकस्मिक मृत्यु पर परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद वे ग्राम गुरैठा पहुँचे, जहाँ स्व. सोदान की सांप के काटने से हुई मृत्यु पर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। तत्पश्चात ग्राम आदमपुर में स्व. नीरज अग्रवाल के आवास पर जाकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मनोज शर्मा, महेश खडगवंशी, अशोक नागर, पिंटू भाटी, अंकुर चौहान, अनुज कुमार, शनि चौहान, सुधीर चौहान, मुदित गुर्जर, चंद्रपाल खडगवंशी, चमन कसाना, विजय सिंह पंवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

