एक घंटे में मिला तीन साल का बच्चा, पुलिस की तत्परता
थाना उत्तर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीन वर्षीय गुमशुदा बच्चे को मात्र एक घंटे में खोजकर उसके माता-पिता को सौंप दिया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीन वर्षीय गुमशुदा बच्चे को मात्र एक घंटे में खोजकर उसके माता-पिता को सौंप दिया।फिरोजाबाद जनपद के थाना उत्तर क्षेत्र में मंगलवार को तीन वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया। परिजनों ने तुरंत थाना उत्तर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए तलाश अभियान शुरू किया।मिशन शक्ति पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में तलाश तेज की और महज एक घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया और कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई।बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार, उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 सोनू कुमार, म0उ0नि0 भावना चौधरी और का0 विजय कुमार शामिल रहे।

