खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, चार सगे भाई-बहन झुलसे, एक की मौत
थाना दक्षिण क्षेत्र के मालवीय नगर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से चार सगे भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मालवीय नगर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से चार सगे भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय बच्चों की माँ अस्पताल में भर्ती थी, जबकि बड़ी बहन अनन्या घर पर अपने तीनों छोटे भाई-बहनों के साथ खाना बना रही थी। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे चारों भाई-बहन आग की चपेट में आ गए।
गंभीर रूप से झुलसे बच्चों को परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने एक बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई।ह मांशु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

