मनरेगा का अस्तत्व ख़त्म करके ग्रामीणों को लाचार बनाना चाहती है मोदी सरकार - रामनिवास 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बुधवार को एक मीटिंग के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने ब्लॉक मदनपुर की पंचायत चदरई में आयोजित मनरेगा चौपाल में व्यक्त करते हुयेl

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। बुधवार को एक मीटिंग के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने ब्लॉक मदनपुर की पंचायत चदरई में आयोजित मनरेगा चौपाल में व्यक्त करते हुये कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने गाँव के लोगो को गाँव में ही रोजगार देने और उनका पलायन रोककर उन्हें शिक्षित तथा खुशहाल बनाने को मनरेगा अधिनियम बनाया था जिसका फायदा विगत वर्षो में करोढ़ो करोड़ देशवासियों को मिला और वें शिक्षित संपन्न बने जिसे मोदी सरकार हजम नहीं कर पा रही है।

इसीलिए इसे समाप्त करना चाहती है lकांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा से साजिश के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का नाम हटाया है जो भाजपा की गोडसे वाली सोच को उजागर करता है आज देश प्रदेश की सरकारें तानाशाही के रास्ते पर चलकर देश को पूंजीवाद के रास्ते पर लेजाना चाहती हैं जो कांग्रेस के रहते सम्भब नहीं है l इसके साथ ही वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव , जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी , जिला महासचिव शान्तिदास शंखवार , ब्लॉक प्रभारी ज्वाला प्रसाद ने भी चौपाल को सम्बोधित किया l

चौपाल में मलिखान सिंह , रामसेवक , लक्ष्मी नारायण , प्रेमपाल , गजेंद्र सिंह , राजकुमार , जयप्रकाश , नवल सिंह , सुदामा , राजनाथ यादव , विपिन यादव , अशोक कुमार , प्रेमशंकर सविता अरविंद कठेरिया , प्रमोद कुमार , सुन्दरसिंह, सुरेन्द्र सिंह , अमरनाथ सहित अनेकों रहे अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव तथा संचालन राजवीर सिंह यादव ने किया l

संबंधित समाचार