बेटी की शादी की खरीदारी करने आए पिता की अचानक मौत, परिवार में कोहराम

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।

नेशनल एक्सप्रेस, फ़िरोज़ाबाद। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बहन और बेटी के साथ खरीदारी कर मॉल से बाहर निकलते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार अरांव निवासी दारासिंह अपनी बेटी की आगामी 13 फरवरी को होने वाली शादी की खरीदारी के लिए शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित एक मॉल आए थे। खरीदारी के बाद जैसे ही वह मॉल से बाहर निकले, अचानक उन्हें चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़े।

परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया गया है कि दारासिंह की अचानक मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदार और परिचित भी अस्पताल पहुंच गए।

संबंधित समाचार